सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-करौली स्मैक बेचने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने खरीद फरोख्त कबूली

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

करौली.

स्मैक बेचने के आरोपी फूल चन्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फूल चन्द ने लांगरा थान क्षेत्र निवासी भूर सिंह मीना को स्मैक की सप्लाई की थी। पुलिस आरोपी तस्कर से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। मासलपुर थाना आधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि स्मैक तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पूर्व में भूर सिंह मीना निवासी गढ़ी थाना लांगरा से 6.58 ग्राम स्मैक जब्त की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी भूर सिंह ने बताया कि उसे फूल चन्द मीना जिला बारां ने स्मैक सप्लाइ की थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी फूल चन्द पुत्र कालू लाल मीना निवासी भटगांव पुलिस थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी माध्यमों से प्राप्त इनपुट के आधार पर आरोपी को पेट्रोल पम्प अकलेरा जिला बारां से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish