शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक, देविंदर सिंह राणा को नगरोटा सीट से टिकट दिया गया है। गुलाबगढ़ एसटी के लिए आरक्षित सीट है। यहां से बीजेपी ने मोहम्मद अकरम चौधरी को उतारा है। हब्बाकदल सीट से अशोक भट्ट ताल ठोकेंगे। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 विधानसभा क्षेत्रों और जम्मू क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होगा। पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं जबकि इसके कुछ ही देर बाद जारी दूसरी सूची में सिर्फ 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई।

इससे पहले, पार्टी की ओर से तीनों चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे। हालांकि, बाद में दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची वापस ले ली गई और फिर सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की गई।

जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पूर्ववर्ती प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे व आखिरी चरण के तहत 1 अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया क्रमश: 29 अगस्त और 5 सितंबर से शुरू होगी। यह विधानसभा चुनाव अगस्त 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए सरकार चुनने का मंच तैयार करेगा। जम्मू-कश्मीर में 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 25 सीट जीती थीं। तब यह पूर्ण राज्य था। पार्टी कांग्रेस को यहां कांग्रेस से चुनौती मिल रही है। कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है, खासकर जम्मू क्षेत्र में। यह क्षेत्र 2014 से भाजपा का गढ़ रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish