शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सागर द्वीप में डूबा मालवाहक जहाज, भारतीय तटरक्षक बलों ने बचाई 11 लोगों की जान

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

कोलकत्ता.

भारतीय तटरक्षक बलों की बहादूरी आए दिन देखने को मिलती है। अब एक बार फिर 11 लोगों की जिंदगी बचाकर वाहवाही लूट ली है। दरअसल, कोलकत्ता से पोर्ट ब्लेयर जा रहे मालवाहक जहाज एमवी आईटीटी प्यूमा के चालक दल के सदस्यों को डूबने से बचाया। तटरक्षक बलों ने रविवार रात को बचाव अभियान चलाया था।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण जहाज सागर द्वीप के दक्षिण में 70 समुद्री मील की दूरी पर डूब गया था। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तीन सदस्य अभी भी लापता हैं। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी ने कहा, 'रात भर एक समन्वित समुद्री-वायु खोज और बचाव (एसएआर) अभियान चलाया गया। इससे 11 लोगों की जान बचाई जा सकी। मालवाहक जहाज एमवी आईटीटी प्यूमा सागर द्वीप से 70 समुद्री मील दक्षिण में डूब गया।'

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish