गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी, टूटने वाली है मुंबई इंडियंस की टीम!

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

मुंबई
आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी. लिहाज कई खिलाड़ियों की टीमें बदलने वाली है. अब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर एक अहम खबर सामने आयी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की टीम टूटने वाली है. केकेआर ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का अनऑफीशियल ऑफर दिया है. अगर सूर्या ने मुंबई का साथ छोड़ा तो वे केकेआर में जा सकते हैं. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

सूर्या 2018 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं. सूर्या को 2018 से 2021 तक 3.20 करोड़ रुपए सैलरी के लिए मिलते थे. इसके बाद 2022 में सैलरी बढ़ा दी गई. अब उन्हें 8 करोड़ रुपए मिलते हैं. लेकिन अब उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले अगर मुंबई रिलीज करती है तो कोलकाता खरीद सकती है. क्रिकेटकीडा की एक खबर के मुताबिक केकेआर ने सूर्या को कप्तानी का ऑफर दिया है. लेकिन उन्होंने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. अगर सूर्या केकेआर में गए तो वे कप्तान बन सकते हैं.

पांड्या के कप्तान बनने के बाद बदल गई मुंबई –
मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था. टीम ने पांड्या को कप्तानी सौंपी. हार्दिक के कप्तान बनने के बाद टीम में बदलाव आ गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या समेत कई खिलाड़ी पांड्या की कप्तानी से खुश नहीं थे. पांड्या की कप्तानी का तरीका खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया. रोहित भी इस बात से नाखुश थे. हालांकि मुंबई अब किसे रिलीज करती है और किसे नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता.

सूर्या का दमदार प्रदर्शन –
सूर्या का अब तक दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है. वे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. सूर्या ने 2023 के 16 मैचों में 605 रन बनाए थे. इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे. सूर्या ने आईपीएल के अभी तक 150 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 3594 रन बनाए हैं. सूर्या इस लीग में 2 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं. अहम बात यह भी है कि उन्हें कप्तानी का अनुभव भी हो गया है. सूर्या टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish