शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल कोतमा में ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

अनूपपुर
पुलिस मुख्यालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं रोकने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं अनु विभागीय  अधिकारी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में  यातायात प्रभारी ज्योति दुबे द्वारा कोतमा के शासकीय हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने हेतु अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें 200 से अधिक बच्चों  शामिल हुए ।
कार्यक्रम में बच्चों को यातायात संकेतक, रोड साइन ,रोड की मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं के कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं थाना यातायात से रामधनी तिवारी एवं गणेश यादव उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish