शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

ग्वालियर में प्राइवेट स्कूल में लेडी प्रिंसिपल और स्टूडेंट के बीच जमकर लात-घूंसे चले

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

ग्वालियर

ग्वालियर में एक प्राइवेट स्कूल में लेडी प्रिंसिपल और स्टूडेंट के बीच जमकर लात-घूंसे चले। छात्र अपनी 11वीं की मार्कशीट लेने के लिए स्कूल पहुंचा था। प्रिंसिपल ने बकाया फीस जमा करने के बारे में बोला, तो कहासुनी होने लगी। नौबत मारपीट तक आ गई।

हजीरा थाना पुलिस ने प्रिंसिपल और 2 टीचर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। टीचर्स की ओर से भी शिकायत दर्ज की गई है। घटना दो दिन पहले CBS पब्लिक स्कूल की है। इसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया।
स्कूल में हंगामा कर रहे छात्र को पीटने जाते अन्य टीचर।

छात्र बोला- टीचर्स ने जातिसूचक गालियां दीं

कांच मिल में रहने वाला 17 साल का छात्र CBS स्कूल में पढ़ता था। एक साल पहले 11वीं से पढ़ाई छोड़ दी। वह मंगलवार को मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC ) लेने स्कूल पहुंचा। यहां प्रिंसिपल निशा सेंगर ने उसे फीस जमा करने की बात कही। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। छात्र का आरोप है, 'टीचर ने उसे डंडे से पीटा। जातिसूचक गालियां भी दीं।'

निशा सेंगर ने बताया, 'छात्र से बकाया फीस जमा करने को कहा, तो उसने बदतमीजी की। टीचर का गला पकड़ा और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। अन्य टीचर्स के साथ भी हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई।

एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज

घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्र की तरफ से की गई शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल निशा सेंगर, टीचर रजनी और राकेश पर मारपीट सहित एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में केस कायम किया गया है। वहीं, स्कूल की तरफ से दिए गए आवेदन में छात्र के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

वीडियो में एक-दूसरे से मारपीट करते दिखे

पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में छात्र और लेडी टीचर एक-दूसरे को मारते दिख रहे हैं। यहां बच्चे के परिजन ने पहले स्कूल में हंगामा किया। टीचर ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच में मारपीट हुई।

हजीरा थाना टीआई शिवमंगल सिंह का कहना है कि स्कूल में विवाद के बाद टीचर व स्टूडेंट में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। दोनों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज किया है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish