नाम के आगे हिंदू लगाएं लोग…; बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बताया क्यों जरूरी

Share This Post

छतरपुर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर जिले में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की अपील की कि सभी हिंदू अपने नाम से पहले हिंदू जरूर लगाएं। अभी हम सभी लोग अपने नाम के आगे जाति लगाते हैं। कोई ब्राह्मण है, कोई ठाकुर है तो कोई वैश्य और शूद्र है। अगर हम अपने नाम के पहले हिंदू लगाएंगे तो अन्य देशों से आने वाले लोग हमें हिंदू के नाम से जानेंगे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में जात-पात का संकट बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालात करो या मरो जैसे हो गए हैं। इसलिए भारत को भव्य बनाने के लिए भारत से जात-पात खत्म करनी होगी। वह खुद छतरपुर से ओरछा तक पैदल यात्रा करते हुए सभी हिंदुओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे और हिंदू एकता पदयात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि हम यह चाहते हैं कि जब भी कोई विदेशी भारत आए तो वह हिंदू से मिले किसी जाति से नहीं। इसलिए नाम के आगे हिंदू लगाना जरूरी हो गया है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जल्द ही हिंदू एकता पदयात्रा का शुरुआत की जाएगी। मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा छतरपुर से पवित्र नगरी ओरछा तक होगी और इसका मकसद हिंदुओं को जोड़ना है। छतरपुर जिले में उन्होंने इसी सिलसिले में अलग अलग समाज एवं समुदाय के लोगों से बैठक कर पदयात्रा को लेकर सभी के विचार व सुझाव को सुना।

पद यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जल्द ही हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा छतरपुर से पवित्र नगरी ओरछा तक होगी और इसका मकसद हिंदुओं को जोड़ने का है। जिले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसी सिलसिले में अलग अलग समाज एवं समुदाय के लोगों से बैठक की और पद यात्रा को लेकर सभी के विचार जाने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप