शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

CM मोहन यादव दो दिन के इंदौर दौरे पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

इंदौर

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचेंगे. इस बाद वे वृन्दावन गार्डन में राम मंदिर अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के अभिनंदन समारोह में भी भाग लेंगे. मुख्यमंत्री आज इंदौर में ही रात्रि विश्राम करने वाले हैं.

25 अगस्त को सीएम यादव गीता भवन में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में भोपाल के विजयदत श्रीधर और प्रभुदयाल मिश्र व्याख्यान देंगे. यह कार्यक्रम गीता भवन ट्रस्ट इंदौर और राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का 26 अगस्त को होगा आयोजन
अभय प्रशाल के लाभ मंडपम ऑडिटोरियम में 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक भी किया जाएगा, साथ ही श्रद्धालु भक्तों द्वारा कीर्तन, भजन और प्रवचन का आयोजन होगा. इस दौरान महाप्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी. इस महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. भक्तों में उत्साह का माहौल है. वे इस अवसर को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने के लिए तैयार हैं. महोत्सव का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा.

इंदौर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और महाभिषेक किया जाता है. जिसमें भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. वही इस दौरान रासलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाता है. इंदौर में अलग-अलग जगहों पर महाप्रसाद और भंडारे का भी आयोजन किया जाता है. पूर्वी और पश्चिम इंदौर में जुलूस और शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां दिखाई जाती हैं.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish