गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कैदियों को बंधक बनाने वाले 4 आतंकियों को रूसी स्नाइपर्स ने एक-एक कर किया ढेर

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

मॉस्को

रूसी स्नाइपर्स ने जेल की घेराबंदी करके जेल सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाने वाले चार कैदियों को मार गिराया है. इन चारों कैदियों का आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह से संबंध होने की भी जानकारी सामने आई है.

राज्य समाचार एजेंसी आरआईए ने नेशनल गार्ड के हवाले से कहा, वोल्गोग्राड क्षेत्र में रूसी नेशनल गार्ड के विशेष बलों के स्नाइपर्स ने चार सटीक शॉट्स के साथ, चार कैदियों को मार गिराया, उन्होंने जेल कर्मचारियों को बंधक बना लिया था. बंधकों को रिहा कर दिया गया है.

संघीय जेल सेवा ने कहा कि सभी चार हमलावरों को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि उसके चार कर्मचारियों की चाकू लगने से मौत हो गई और अन्य का अस्पताल में इलाज किया गया जा रहा है. जेल अधिकारी ने यह भी कहा कि हमलावरों ने कुल आठ जेल कर्मचारियों और चार दोषियों को बंधक बना लिया था.

वारदात के वीडियो भी आए सामने

हमलावरों ने अपने हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में पीड़ितों को खून से लथपथ देखा जा सकता है, जबकि वीडियो में एक व्यक्ति का गला कटा हुआ दिख रहा है. और एक कैदी चिल्लाकर कहा कि वे इस्लामिक स्टेट के मुजाहिदीन हैं.

अन्य वीडियो में हमलावरों को जेल परिसर में घूमते हुए दिखाया गया था, जहां उनका एक बंधक बैठा हुआ था और उसका चेहरा खून से लथपथ था.

क्या बोले पुतिन

  बंदियों को मुक्त कराने का अभियान तब शुरू हुआ जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी सुरक्षा परिषद की वीकली बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह घटना के बारे में गृह मंत्री, एफएसबी सुरक्षा प्रमुख और नेशनल गार्ड के प्रमुख से सुनना चाहते थे.

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish