शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नवोदय विद्यालय में किया गया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस सफल का आयोजन

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

डिंडौरी
डिंडौरी जिले का अग्रणी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं नवोदय विद्यालय समिति के आदेशानुसार इस समारोह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कला प्रदर्शनी, अंतरिक्ष प्रदर्शनी, सेमिनार, भाषण, अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां एवं वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र अजय साहू एवं छात्राएं आकांक्षा श्रीवास्तव एवं आराध्या साहू ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस आयोजन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, उत्कृष्ट विद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस गवर्नमेंट चंद्र विजय कॉलेज की डॉ. श्रीमती शिवांगी मिश्रा, सहायक प्राध्यापिका भौतिक शास्त्र ने अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई एवं अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी हुई जानकारियां से अवगत कराया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री द्विवेदी जी मैं भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्री हर्ष प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान मैं हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराया। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग के शिक्षक श्री मधुवंत राव धुर्वे, श्री आयुष लहरिया, सुश्री ज्योत्सना गुप्ता एवं कला शिक्षक श्री योगेश्वर वर्मा के निर्देशन में हुआ। विद्यालय के अध्यापकगण श्री एन. के. आर्य, श्रीमती संचिता बनर्जी, श्रीमती अल्का विश्वकर्मा, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्री कोदू लाल महोबिया, श्री धर्मेंद्र कुमार सोनकर, श्री केशव सिंह धुर्वे, श्रीमती कविता देवी, श्री रामानंद, श्री राहुल कुमार, श्री रमेश विश्नोई, सुश्री शालिनी, श्री अजय, श्री अजीत कुमार, श्री सभाजीत, श्रीमती अनुपमा सुंदरम, श्रीमती आभा बोरकर, श्री जे. वाई. बोरकर, सुश्री दीक्षा तिवारी, श्री नरेंद्र दुबे, सुश्री पुष्पा पटेल, श्री नूरुल हसन, श्री इंजमाम उल हक, श्रीमती उमा मिश्रा, श्री पुनीत द्विवेदी, श्री राकेश केवट आदि स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish