लोक निर्माण विभाग की सड़कों के मरम्मत कार्य का अधिकारी करेंगे निरीक्षण

Share This Post

 भोपाल
मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क मरम्मत अभियान के तहत किये गए कार्यों का आगामी तीन दिनों में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।आगामी तीन दिवस में (24,25 और 26 अगस्त)को प्रत्येक संभाग के कार्यपालन यंत्री (भवन) को अपने संभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों का कम से कम 50 प्रतिशत या 300 किलोमीटर (जो भी अधिक हो) का रैंडमली निरीक्षण करना होगा। इस निरीक्षण का उद्देश्य मरम्मत कार्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना और उसे रिकॉर्ड करना है।

निरीक्षण के बाद प्रत्येक संभाग के कार्यपालन यंत्री (भवन) को 28 अगस्त तक सड़कवार रिपोर्ट मुख्य अभियंता (सड़क / पुल) को प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए सड़कों की सूची आज ही कार्यपालन यंत्री (सड़क / पुल) द्वारा जिला स्तर के कार्यपालन यंत्रियों (भवन) को प्रदान की जाएगी, ताकि समय पर और उचित निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री (भवन) "लोक पथ" मोबाइल ऐप का उपयोग करते हुए सिटीजन लॉगइन के माध्यम से सड़कों पर गड्ढों की रिपोर्टिंग भी करें।लोक निर्माण विभाग के इन निर्देशों का पालन करते हुए, सड़कों की गुणवत्ता और सुरक्षा को बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यातायात में सुधार होगा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप