गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

शकील और रिजवान की पारियों से पाकिस्तान की टेस्ट पकड़ हुई मजबूत

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

रावलपिंडी
मोहम्मद रिजवान नाबाद (171)और सऊद शकील (141) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान ने बंगलादेश के खिलाफ टेस्ट मैंच में दूसरे दिन गुरुवार को 448 के स्कोर पर पारी घोषित कर अपनी पकड़ मजबूत बना ली। शाम को बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश ने 27 रन बना लिये है और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय शादमन इस्लाम (12) और जाकिर हसन (11) रन बनाकर क्रीज पर है। बंगलादेश अभी पाकिस्तान से 421 रन पीछे है। आज पाकिस्तान ने कल के स्कोर चार विकेट पर 158 रनों से आगे खेलते हुए सऊद शकील (141) और मोहम्मद रिजवान नाबाद (171) रन की पारियों के दम पर सात विकेट पर 448 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी।
पांचवें विकेट के रूप में सऊद शकील को मेहदी हसन मिराज की गेंद पर लिटन ने स्टंप किया। लेकिन तक वे पाकिस्तान के लिये मजबूत नींव रख चुके थे। इसके बाद आगा सलमान (19) पर शाकिब अल हसन का शिकार बने। कल पाकिस्तान ने वर्षा बाधित टेस्ट मैच के पहले दिन चार विकेट पर 158 का स्कोर बना का संघर्ष कर रही थी। बंगलादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद ने दो-दो विकेट लिये। मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish