शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-कोडरमा में छात्रा को स्कूल से लाकर यूपी के युवक से करवाई शादी, मां ने 11 हजार में बेटी का किया ‘सौदा’

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

डोमचांच (कोडरमा).

11 हजार रुपए और गहने की लालच में आकर मां-बाप ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा दी। दरअसल, एक दलाल ने उन्हें एक युवक से शादी करने के बदले कैश देने का वादा किया था। लड़की की उम्र 15 साल है। वह 11वीं की छात्रा है। लड़की की मां झूठ बोलकर उसे स्कूल से लेकर आई और नाबालिग का विवाह पिछले दिनों गुपचुप तरीके से सतगावां स्थित शिव मंदिर में करा दिया गया।

यह झारखंड के कोडरमा के जानपुर इलाके की घटना है। जिस लड़के से उसकी शादी हुई वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। मामले का पता चलने के बाद प्रशासन हरकत में आई और यूपी ले जाने से पहले नाबालिग को बुधवार को बरामद कर लिया गया है। लेकिन प्रशासन के आने की भनक लगते ही युवक फरार हो गया। लड़के की पहचान गाजियाबाद यूपी निवासी सुधीर कुमार के रूप में की गई है। मामले में डोमचांच थाना में मामला दर्ज करते हुए नाबालिग के माता- पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्कूल से बेटी को लाकर करा दी शादी
जानकारी मुताबिक, किशोरी डोमचांच स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में 11वीं की छात्रा है। किशोरी की मां ने दादा की तबीयत खराब होने का आवेदन देकर घर ले गई। इसके बाद परिजनों ने किसी स्थानीय दलाल के चक्कर में यूपी के लड़के से अपनी नाबालिग बेटी का शादी तय कर दी। नाबालिग लड़की के परिजन लालच में आकर लड़का के पक्ष से 11 हजार नगद और जेवरात लेकर अपनी नाबालिग लड़की की शादी यूपी के लड़के के साथ चुपके से कर दी।

रक्षाबंधन के दिन हुई थी नाबालिग की शादी
जैसे ही बुधवार की सुबह महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी स्थानीय पुलिस बल के साथ जानपुर पहुंची, तो परिजन के मोबाइल को जब्त करने पर पता चला कि लड़की की शादी सोमवार को रक्षा बंधन के दिन ही चोरी- चुपके से कर दी गई है। बुधवार को नाबालिग लड़की को सीडब्लूसी के सामने पेश किया गया।

पुलिस के आने की भनक लगने के बाद युवक फरार
प्रशासनिक दबाव के कारण परिजन किशोरी को घर लाए। पुलिस को लड़का मौके पर से फरार हो गया। मंगलवार की रात मुखिया की निगरानी में नाबालिग को रखा गया, जहां परिजन और नाबालिग ने बीडीओ और मुखिया को बताया कि शादी नहीं हुई है। जब तक मेरी बेटी बालिग नहीं होगी, तब तक शादी नहीं करेंगे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish