शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-झुंझुनू में आर्मी जवान पर शादीशुदा प्रेमिका ने किया था एसिड अटैक, पुलिस ने किया खुलासा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

झुंझुनू.

झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के कुम्हारों का बास और भापर के बीच मुख्य सड़क पर आर्मी के एक जवान पर शनिवार सुबह किए गए एसिड अटैक का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जवान पर एसिड अटैक करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पूर्णमल कुम्हार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे भारतीय सेना में कार्यरत उसका पोता अरूण कुमार पुत्र वीरेंद्र साइकिलिंग करने के लिए घर से रवाना हुआ था। थोड़ी देर बाद उसने अपने ताऊ राजेंद्र को फोन किया और बताया कि किसी ने उसकी आंखों में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया है। जिस पर राजेंद्र और महेंद्र गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों पहले अरूण को लेकर चिड़ावा के सरकारी अस्पताल गए, जहां से अरूण को पहले झुंझुनू और फिर जयपुर रेफर कर दिया गया। अरूण का इलाज जयपुर में चल रहा है।

पुलिस ने किया शादीशुदा गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार
मामले में रिपोर्ट में ये भी बताया गया है था कि शनिवार सुबह ही अरूण के फोन पर 4 बजकर 23 मिनट पर एक महिला का फोन आया था। पुलिस ने इसी क्रम में जांच को आगे बढ़ाते हुए कासनी गांव से आरोपी महिला को डिटेन किया। इसके बाद पूछताछ की गई।

इसलिए आर्मी के जवान पर किया एसिड अटैक
पूछताछ के बाद भापर निवासी 28 वर्षीया खुशबू शर्मा पत्नी सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्मी जवान अरूण और खुशबू शर्मा पिछले करीब ढाई से तीन साल से रिलेशन में थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अरूण, खुशबू शर्मा से कम बातचीत करने लग गया था। ऐसे में खुशबू को लगा कि अरूण की जिंदगी में शायद कोई दूसरी लड़की आ गई है। इसी बात को लेकर खुशबू ने अरूण को सबक सिखाने का प्लान बनाया और सुबह उसे बुलाकर उस पर एसिड फेंक दिया। सूरजगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के बाद खेतड़ी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish