शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-पलामू में बच्ची का मुंह बांधकर नदी किनारे हैवानियत, पोर्न वीडियो दिखा कर थमाए 500 रुपए

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

पलामू/चांडिल.

झारखंड के पलामू में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। हैदरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बच्ची के साथ मनरेगा के रोजगार सेवक मणिशंकर मिश्रा ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने हैदरनगर थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ 15 अगस्त के दिन गमछा से मुंह बांध कर बाइक से सोन नदी के किनारे झाड़ी में ले जाने और रेप करने की शिकायत की है।

नाबालिग ने आरोपी को सजा दिलाने की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दो साल पहले आरोपी ने उसे गंदी फिल्म दिखाकर 500 रुपए दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

दो साल पहले भी बनाया हवस का शिकार –
हैदरनगर के थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला पंजीकृत कर अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पीड़िता पढ़ी-लिखी नहीं है। आवेदन के अनुसार दो वर्ष पूर्व भी आरोपी ने पांच सौ का नोट देकर ब्लेड और शैम्पू ला देने के बहाने छत पर स्थित अपने कार्यालय में पीड़िता को बुलाया था और कंप्यूटर में गंदी फिल्म दिखाकर दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़िए: स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप —
चांडिल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र की नौवीं की नाबालिग दलित छात्रा के साथ तीन शादीशुदा लोगों ने दिनदहाड़े गैंगरेप किया। इस दौरान छात्रा चीखती और चिल्लाती रही, पर दरिंदों ने नहीं बख्शा। घटना 13 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी। इस दौरान सपादा पुलिया के पास तीन लोग घात लगाकर बैठे थे। छात्रा जैसे ही पुलिया के पास पहुंची तीनों ने उसे कब्जे में ले लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी छात्रा घर लौटी पर किसी को जानकारी नहीं दी। 19 अगस्त को हिम्मत कर परिजनों को जानकारी दी। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सुनील रजवार एवं इंस्पेक्टर अजय कुमार सोमवार शाम थाना पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज होने के चार घंटे के भीतर छापेमारी कर तीनों आरोपी सपादा निवासी नाम जीतू सिंह मुंडा, रवि सिंह मुंडा एवं गुरुचरण सिंह मुंडा को सोमवार देर शाम उनके घर सपादा से गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish