गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

वडोदरा से अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी देश की पहली वंदेभारत मेट्रो, साबरमती पहुंची पहली ट्रेन

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

वडोदरा

 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन के बाद अब रेलने वंदेभारत मेट्रो का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। देश की पहली वंदेभारत मेट्रो गुजरात में दौड़ेगी। इसके लिए वंदेभारत मेट्रो अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन पर पहुंच गई है। पश्चिम रेलवे के चीफ प्रवक्ता जे के जयंत के अनुसार अगले कुछ ही दिनों में मेट्रो का ट्रायल शुरू हो जाएगा। पश्चिम रेलवे की तरफ से पहली वंदेभारत मेट्रो वडोदरा से अहमदाबाद के बीच चलाई जा सकती है, क्योंकि हाल ही में रेलवे ने अहमदाबाद से लेकर मुंबई तक के रूट को काफी एडवांस बनाया है। जयंत ने कहा कि रूट पर फैसला आने वाले दिनों में किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वंदेभारत मेट्रो ट्रेन के संचालन से दैनिक यात्रियों का समय बचेगा। इन्हें खासतौर पर प्रतिदिन आवाजाही करने वाले यात्रियों की सुविधा के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

47 सेकेंड में पकड़ेगी 100 किमी की रफ्तार
आरसीएफ के महाप्रबंधक मंजुल माथुर ने कहा कि वंदे मेट्रो ट्रेन 250 किमी की दूरी तय करने वाले इंटरसिटी यात्रियों की सुविधा के लिए डिजाइन की गई है। यह ट्रेन 100 किमी की स्‍पीड मौजूदा वंदे भारत ट्रेन से भी कम समय में पकड़ लेगी। वंदे भारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा गया है कि जीरो से 100 की स्‍पीड 47 सेकेंड में पकड़ लेगी है। लेकिन इसकी अधिकतम स्‍पीड मौजूदा वंदे भारत ट्रेन से कम है। वंदे भारत मेट्रो की स्‍पीड 130 किमी प्रति घंटे रखी गई है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत मेट्रो का किराया एसी चेयरकार के मुकाबले कम होने की संभावना है। इसके लिए मेट्रो और आरआरटीएस दोनों के किराए का अध्‍ययन भी किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी के अनुसार किराया कम रखने से अधिक से अधिक लोग वंदे भारत मेट्रो का लाभ ले सकेंगे। जल्‍द ही किराया तय कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत मेट्रो देश के कई शहरों को जोड़ेगी। इनमें कुछ संभावित रूट तय हो चुके हैं। इनमें लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, आगरा-दिल्‍ली और दिल्‍ली-मुरादाबाद शामिल हैं।

वंदेभारत मेट्रो की खासियत

इस ट्रेन की खासियत यह होगी कि 100 किमी. की स्‍पीड मौजूदा वंदेभारत से भी कम समय में पकड़ लेगी, यानी इनका पिकअप का समय और घटा है. मौजूदा वंदेभारत एक्‍सप्रेस को जीरो से 100 किमी.की स्‍पीड पकड़ने में 52 सेकेंड लगते हैं, लेकिन वंदेभारत मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया जा गया है कि जीरो से 100 की स्‍पीड 45 से 47 सेकेंड में पकड़ लेती है. लेकिन इसकी अधिकतम स्‍पीड मौजूदा वंदेभारत एक्‍सप्रेस से कम रखी गयी. अभी इसकी स्‍पीड 180 किमी. प्रति घंटे है लेकिन वंदेभारत मेट्रो की स्‍पीड 130 किमी. प्रति घंटे है. क्‍योंकि वंदेभारत मेट्रो के स्‍टेशन पास-पास होंगे, इसलिए ज्‍यादा तेज स्‍पीड रखने की जरूरत नहीं होगी.

संभावित किराया

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वंदेभारत मेट्रो का किराया एसी चेयरकार के मुकाबले कम होने की पूरी संभावना है. इस तरह आप अपने शहर से किराए का अंदाजा लगा सकते हैं. इसके लिए मेट्रो और आरआरटीएस दोनों के किराए का अध्‍ययन भी किया जा रहा है. रेलवे अधिकारी के अनुसार किराया कम रखने से अधिक से अधिक लोग वंदेभारत मेट्रो का लाभ ले सकेंगे. जल्‍द ही किराया तय कर लिया जाएगा.

124 शहरों को जोड़ने की तैयारी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदेभारत मेट्रो देश के करीब 124 शहरों को जोड़ेगी. इनमें कुछ संभावित रूट तय हो चुके हैं. इनमें लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, भुवनेश्वर-बालासोर, आगरा-दिल्‍ली, तिरूपति-चेन्‍नई और दिल्‍ली-मुरादाबाद शामिल हैं.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish