शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-बीजेपी से उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने किया नामांकन, राज्यसभा में भारी जीत का किया दावा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

पटना.

देश के सात राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। चुनाव के नामांकन की आखरी तारीख 21 अगस्त को है। अंतिम समय में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का एलान किया। बिहार से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहाऔर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के नाम पर मुहर लगी। आज दोनों नेता विधान सभा में अपना नामांकन भर दिया।

उपेंद्र कुशवाहा नामांकन करने बिहार विधानसभा पहुंच गए। उन्होंने साथ उनके समर्थक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई नेता भी थे। सीएम नीतीश कुमार भी विधानसभा पहुंचे हैं। एनडीए नेताओं का पहुंचना जारी है।

भाजपा को भारी बहुमत मिलने का दावा
नामांकन करने के बाद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मंत्री जेपी नड्डा और पूरी भाजपा का मैं धन्यवाद देता हूं। जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। पार्टी हित में हमेशा काम करता रहूंगा। आज का समय भाजपा का है आने वाला समय भी भाजपा का ही होगा। क्योंकि भाजपा हमेशा जनता और देशहित में काम करती है। मनन मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का दावा किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish