शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-लातेहार की लड़की ने की आत्महत्या, कर्नाटक में माता-पिता के साथ करती थी मजदूरी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

लातेहार.

झारखंड के लातेहार सदर थाना क्षेत्र की परसही पंचायत के जलता निवासी सरयू भुईयां की 16 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी ने रविवार की रात्रि 8 बजे कर्नाटक राज्य के पुतूर जिला के उपी नगड़ी क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका नीलम अपने माता पिता के साथ उपी नगड़ी में रहकर मजदूरी का कार्य करती थी। इस संबंध में मृतिका के पिता सरयू ने बताया कि कर्नाटक राज्य के उपी नगड़ी में अपने बेटी और पत्नी के साथ रहकर मजदूरी का काम करते थे।

उन्होंने बताया कि रविवार की शाम वह सामान की खरीदारी करने बाजार गए थे और पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान उनकी बेटी ने दूसरे कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जब वह बाजार से लौटकर बेटी का कमरा खोला तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। परिजनों ने शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और उपायुक्त गरिमा सिंह से अपनी पुत्री का शव लाने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पैसे की कमी के कारण ही ये लोग घर छोड़कर बाहर गए थे। अब अनहोनी हो गई । घटना के बाद सभी लोग परेशान हैं। चंदवा थाना क्षेत्र के चकला मोड़ निवासी राजेंद्र उरांव की नाबालिग पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात्रि की बतायी जा रही है। परिजनों की सूचना के बाद चंदवा पुलिस सोमवार की सुबह मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के मुताबिक पुत्री रविवार की रात्रि खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गयी। अहले सुबह जब मां ने देखा तो वह कमरे में नहीं थी। इधर-उधर खोजबीन की तो बरामदे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका पाया। जब तक परिजन कुछ कर पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के रोने चिल्लाने के बाद आसपास के लोग जमा हो गये। हालांकि किशोरी ने किस कारण आत्महत्या की है, इसका पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर चंदवा पुलिस पड़ताल में जुटी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish