गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पहले ईस्पोर्ट्स ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा सऊदी अरब

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

नई दिल्ली
 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने ईस्पोर्ट्स को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहले ईस्पोर्ट्स ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए सऊदी अरब की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ साझेदारी की है। इससे पहले ओलंपिक कार्यकारी बोर्ड ने ईस्पोर्ट्स ओलंपिक खेलों की शुरुआत करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद आईओसी ने यह कदम उठाया।

यूएनआईवी स्पोर्टटेक के संस्थापक और एफईएआई (फेडरेशन ऑफ ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया) के संस्थापक सदस्य अभिषेक इस्सर ने कहा, ‘‘अब प्रत्येक देश ईस्पोर्ट्स को ओलंपिक पदक जीतने के अवसर के रूप में देखेगा। यह इस उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। भारत इस क्षेत्र में तेजी से विकास करने में सक्षम है।’’ ईस्पोर्ट्स श्रेणी में खिलाड़ी 2021 और 2022 के बीच चार गुना बढ़ गए (150,000 से 600,000 तक) और भविष्य के अनुमानों के अनुसार 2027 के अंत तक यह संख्या 15,00,000 तक पहुंच जाएगी।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish