रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

गोवंश हो रही दुर्घटना का शिकार अज्ञात वाहन की टक्कर से फिर एक गोवंश हुई घायल

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

ग्राम देरी मे किसी अज्ञात वाहन द्वारा गाय को टक्कर मार दी। गाय हुई गंभीर रूप से घायल। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लेकिन सड़क के किनारे पड़ी गाय रात से सुबह तक दर्द से तड़पती रही। इस दौरान राहगीरों ने दर्द से तड़पती गाय पर कोई ध्यान नहीं दिया। जब इस बात की जानकारी सुबह  10:00 के आसपास मुहल्ले वालो को लगी तो देखा घायल अवस्था में पड़ी गाय दर्द से कराहती  इसके बाद उन्होंने गाय को थोड़ा पानी पिलाया और देखा गाय की एक पैर में गंभीर चोट है। तो उन्होंने तुरंत पशुओं के डॉक्टर को सूचना दी। डॉक्टर विनोद यादव ने मौके पर पहुंच कर उपचार करना शुरू किया। और डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में उनके बस में जो भी होगा वे जरूर पूरा इलाज करेंगे। इस मौके पर उपस्थित रहे।

 डॉक्टर विनोद नायक, बृजेंद्र यादव ( नन्ना ), विकास यादव, रोहित यादव, जितेंद्र राय, जितेंद्र यादव, आजाद खान सहित  विहारी रजक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *