शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इस हफ्ते खतरों के खिलाड़ी 14 से अदिति शर्मा हुईं बाहर

शिक्षा ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' का बीता हफ्ता बेहद मुश्किल रहा। खासकर निमृत कौर अहलूवालिया के लिए। क्योंकि वह बनी थीं कैप्टन और उनकी टीम सुमोना चक्रवर्ती की टीम से बुरी तरह हार गई। ऐसे में पूरी टीम एलिमिनेशन में आई और उसमें से अदिति शर्मा एविक्ट हो गईं। वहीं, शालीन भनोट स्ंटंट जीतकर सुरक्षित हो गए। हालांकि एक्ट्रेस घर नहीं जाना चाहती थीं। मगर वह पहले ही घबरा गई थीं कि स्टंट सही से कर न सकीं।

जैसा कि KKK 14 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया, होस्ट रोहित शेट्टी ने कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया को एलिमिनेशन स्टंट करने के लिए अपनी टीम से दो कंटेस्टेंट्स का नाम देने के लिए कहा था। काफी सोचने विचारने के बाद एक्ट्रेस ने अदिति और शालीन का नाम लिया। साथ ही तर्क दिया कि उन दोनों ने स्टंट कम किए और परफॉर्मेंस भी सही नहीं। वहीं, गश्मीर, नियति और शिल्पा की परफॉर्मेंस अच्छी रही है। इसके अलावा, वह खुद को बचाएंगी और अपना नाम नहीं देंगी। इस दौरान उनकी शिल्पा शिंदे से भी झड़प हो जाती है। मगर वह उसे ज्यादा तूल नहीं देती हैं।

'खतरों के खिलाड़ी 14' की शुरुआत विवादों से हुई। आसिम रियाज ने जो हंगामा किया, उसके बाद से हर किसी की नजर इसी शो पर आकर अटक गई। आसिम रियाज ने सभी को लूजर बताया और खुद को कहा कि उनके पास खूब पैसा है। उसकी कोई कमी नहीं। वह हर 6 महीने पर 4 गाड़ियां बदलते हैं। ऐसे में हम आपको आज उनकी और बाकी खिलाड़ियों की नेट वर्थ बताने जा रहे हैं कि किसके पास वाकई कितना पैसा है

निमृत कौर अहलूवालिया ने दिया था ये दो नाम
निमृत ने कहा कि उनके लिए पिछला हफ्ता आसान नहीं रहा। और इस बार भी उन्होंने अपना 100 पर्सेंट दिया। मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया। इसके बाद रोहित शेट्टी ने शालीन और अदिति से स्टंट करवाया। जिसमें उनका अपना सिर एक बॉक्स जैसे ताबूत में रखा था, जो घूम रहा था। वहीं, एक और बॉक्स था, जिसमें कॉकरोच और बिच्छू भरे थे। उन्हें उन बिच्छिओं को निकालकर अपने चेहरे वाले डिब्बे में भरने थे। 5 मिनट के बाद जब स्टंट पूरा हुआ और गिनती हुई, जिसमें शालीन ने बाजी मार ली।

अदिति शर्मा से जीत गए शालीन भनोट

अदिति ने 151 बिच्छू इकट्ठा किए थे और शालीन ने 168 बिच्छू इकट्ठा किए थे। अदिति स्टंट हार जाने के कारण एलिमिनेट हो गईं। मगर जाते-जाते उन्होंने रोते हुए कहा कि जितना भी किया अपनी क्षमता से ज्यादा किया। निमृत ने अदिति शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सुधारा और अंत में अदिति से कहा कि वह उससे नफरत न करे क्योंकि उसके पास कोई ऑप्शन नहीं था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish