गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-करौली में दो मोटर साइकिलों में भिड़ंत, एक की मौत और पांच घायल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

करौली.

करौली से बिंदापुर गांव की तरफ जा रहें बाइक सवारों की एक अन्य मोटर बाइक से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया है, बाकी घायलों का करौली अस्पताल में इलाज जारी है। करौली कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण जाटव पुत्र कल्याण और बबलू पुत्र नारायण एक मोटर बाइक पर करौली से बिंदापुर गांव की ओर जा रहे थे इस दौरान अंजनी माता मंदिर के पास सामने से आ रही सोनू गुर्जर, शैलू पुत्र मुकेश, सौरभ पुत्र रामनरेश और मोहित की बाइक के साथ उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्ष्मण निवासी बिंदापुरा को मृत घोषित कर दिया।

मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि मोहित निवासी हिंडौन गेट को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया है। शेष घायलों का करौली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish