गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-नालंदा में घर मिली तीन लाशें, बेटी-बेटे की हत्या कर फंदे से झूली मां

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

नालंदा.

नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। परिवार के तीन लोगों की लाश मिली। तीनों के गले पर जख्म के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले बेटे और बेटी को फांसी लगाकर मार डाला फिर खुद आत्महत्या कर लिया। घर के बाद से महिला का पति भी फरार है। महिला के मायके वाले उसपर ही तीनों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के बुलाया है। पुलिस ने मरने वालों की पहचान  हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ठबीघा गांव निवासी जितेंद्र यादव की सरिता देवी (35) उनकी बेटी प्रिया कुमारी (10) और बेटा प्रिंस कुमार (12) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सरिता देवी का मायका नालंदा जिला के पीर बीघा ओपी अंतर्गत पीर वीघा में है। करीब 15 साल पूर्व शादी हुई थी। घर में पति पत्नी दो बच्चों के अलावा जितेंद्र यादव का बड़ा भाई रहता है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह भी इस घटना के बाद फरार है। पति खेती बाड़ी का काम करता है। लोगों का कहना है कि पति और पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। लोग जितेंद्र पर ही तीनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पति की तलाश में छापेमारी चल रही है
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे घटना की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई एवं दो बच्चे फर्श पर पड़े हुए हैं। जिनके गले में काले निशान हैं। प्रतीत हो रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या किया गया है।  प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता था। सुबह पति खेत पर चला गया था। उसी क्रम में महिला द्वारा यह घटना की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार से सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजन के द्वारा पति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पति फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish