गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इगा स्वियातेक और यानिक सिनर सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

मेसन (ओहियो)
महिला एवं पुरुष वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी क्रमशः इगा स्वियातेक और यानिक सिनर ने कड़ी मशक्कत करने के बाद सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

स्वियातेक ने 17 वर्षीय मीरा एंड्रीवा पर 6-4, 3-6, 7-5 से जीत के साथ अपना विजय अभियान 15 मैच तक पहुंचाया। उनका अगला मुकाबला आर्यना सबालेंका से होगा, जिन्होंने लुडमिला सैमसोनोवा को 6-3, 6-2 से हराया।

सिनर ने आंद्रे रुबलेव को 4-6, 7-5, 6-4 से हरा कर पिछले सप्ताह मोंट्रियल के क्वार्टर फाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया। वह ओपन युग में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सिनर का अगला मुकाबला अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। पूर्व चैंपियन ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को 3-6, 7-6, 7-5 से हराया। ज्वेरेव ने सिनर के खिलाफ लगातार चार जीत हासिल की हैं। फ़्रांसिस टियाफो ने ह्यूबर्ट हर्काज़ के पिंडली की चोट के कारण दूसरे सेट से हट जाने के बाद लगातार दूसरे वर्ष सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई।

महिला वर्ग के अन्य मैचों में जेसिका पेगुला ने लेयला फर्नांडीज को 6-2, 6-7, 7-6 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाउला बडोसा से होगा। बडोसा ने अनास्तासिया पावलुचेनकोवा को 6-3, 6-2 से हराया।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish