गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मधेपुरा के सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या, पत्नी और भाई संग ट्रेन पकड़ने जा रहा था भागलपुर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

मधेपुरा.

मधेपुरा के एक सीएसपी संचालक को रविवार को भागलपुर के नवगछिया जीरो माइल के पास बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चौसा थानाक्षेत्र के अरजपुर पंचायत के मनोहरपुर निवासी टोकसन कुमार शर्मा (35) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक टोकसन शर्मा अपनी पत्नी और भाई के साथ बाइक से भागलपुर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने जीरो माइल के पास सिर में गोली मार दी। तत्काल स्थानीय लोगों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जीविका के कई ग्राम संगठन में लेखपाल का कार्य करता था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना नवगछिया जीरो माइल की है, फिर भी हम अपने स्तर से नवगछिया पुलिस को सहयोग करेंगे। साथ ही चौसा थाने में भूमि विवाद से संबंधित अगर कोई आवेदन प्राप्त होता है तो इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish