गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

टेस्ट क्रिकेट की 150वीं एनिवर्सरी मानाने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का सामने आया प्लान, MCG में होगा घमासान

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

इंग्लैंड
टेस्ट क्रिकेट को 2027 में 150 साल हो जाएंगे। टेस्ट की 150वीं एनिवर्सरी मनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का प्लान सामने आ गया है। दोनों टीमों की एनिवर्सरी पर एकमात्र टेस्ट मैच में भिड़ंत होगी। यह घमासान ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होगा। बता दें कि टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ही खेला गया था, जो मेलबर्न के मैदान मेंआयोजित हुआ। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की राइवलरी लंबे समय समय से चली आ रही है, जिसे एशेज के नाम से जाना जाता है। एशेज सबसे पुरानी सीरीज है।

150वीं वर्षगांठ पर खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट एशेज का हिस्सा होगा या नहीं, फिलहाल अस्पष्टता है। जब 1977 में टेस्ट क्रिकेट के 100 साल पूरे हुए थे, तब भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की एमसीजी में टक्कर हुई थी। ग्रेग चैपल की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उस वक्त इंग्लैंड को 45 रनों से धूल चटाई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकली ने कहा कि मार्च 2027 में एमसीजी में 150वीं एनिवर्सरी पर टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा, जो क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप का एक अद्भुत उत्सव होगा। हम उस अवसर पर इंग्लैंड की मेजबानी करना का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

एमसीजी ना सिर्फ 150वीं वर्षगांठ पर मैच की मेजबानी करेगा बल्कि यहां अगले सात वर्षों तक बॉक्सिंग डे टेस्ट भी आयोजित होते रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2030-31 तक पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए वेन्यू आवंटन का खुलासा किया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीजी) पर नए साल में टेस्ट खेला जाता है। सीए ने इस परंपरा को भी जारी रखने का फैसला किया है। हॉकली ने कहा कि हमें दीर्घकालिक मेजबानी राइट्स की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है, जिससे अगले सात वर्षों में कुछ शानदार क्रिकेट मैचों के वेन्यू के बारे में निश्चितता मिलेगी। हमें विश्वास है कि देशभर में सर्वोत्तम स्थानों पर सही समय पर सर्वोत्तम क्रिकेट खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish