बिहार-नालंदा में पर्यटक की गोली मारकर हत्या, चार दोस्तों के साथ आया था राजगीर में घूमने

Share This Post

नालंदा.

नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में घूमने आए एक पर्यटक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना शुक्रवार की शाम 9 बजे की है। मृतक की पहचान भोजपुर निवासी मृतक की पहचान भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी भरत सोनार के पुत्र मंजी उर्फ मंजीत कुमार के रूप में (32) के रूप में की है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे और एक गोली बरामद कर फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के संबंध में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मृतक मंजी उर्फ मंजीत कुमार अपने चार अन्य दोस्तों के साथ घूमने आया था। इसी दौरान बानगंगा पुल पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि यह हत्या क्यों की गई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वह 15 अगस्त को राजगीर घूमने आया था
राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मंजी कुमार उर्फ मंजीत कुमार (पिता-भरत सोनार) के रूप में हुई है, जो आरा जिले के धरहरा थाना क्षेत्र का निवासी था। मृत मंजीत के दोस्तों ने बताया कि वह 15 अगस्त को राजगीर घूमने आया था। उन्होंने यह भी बताया कि मंजी कुमार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और हाल ही में विरोधियों से उसका विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच से लगता है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई हो सकती है। डीएसपी ने बताया की हम हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। मृतक के खिलाफ पूर्व में लूट और रंगदारी का एक मामला भी आरा थाना में दर्ज है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक के विरोधियों द्वारा मृतक को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेस कर यह घटना किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप