बिहार-सहरसा नगर आयुक्त के चेहरे पर फेंकी स्याही, सांसद पप्पू यादव से जुड़े आरोपी के तार

Share This Post

सहरसा.

सहरसा में एक अधिकारी पर स्याही फेंकने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जिस अधिकारी पर स्याही फेंका गया है वह सहरसा के नगर निगम के आयुक्त मुमुक्षु चौधरी बताये जा रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार की बताई जा रही है। इस संबंध में वहां मौजूद नगर निगम के कर्मियों का कहना है कि नगर निगम की स्थाई कमिटी की बैठक थी।

नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी बैठक के बाद अपने कार्यालय में जा रहे थे, तभी वार्ड 26 निवासी तारिक अनवर ने उनपर स्याही फेंक कर नारेबाजी करने लगा। तारिक अनवर वार्ड संख्या  26 की वार्ड पार्षद सकीना खातून का देवर है जो अपनी भाभी का सारा काम देखता है। स्याही फेंकने के बाद वह 'नगर आयुक्त की मनमानी नहीं चलेगी' का नारा लगाने लगा। शोरशराबा सुनकर वहां कई लोग जुट गए। इस माहौल में वहां कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बन गया। तारिक अनवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि बरसात में वार्ड में जल-जमाव न हो इसके लिए मिटटी या बालू से भराव का काम करना है, लेकिन यह किया नहीं जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी।  बातचीत होते होते दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी। इसी दौरान तारिक अनवर ने नगर निगम के आयुक्त मुमुक्षु चौधरी के चेहरे पर स्याही फेंक दिया।

तारिक अनवर ने रिश्वत लेने का लगाया आरोप
इस बाबत वार्ड 26 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तारिक अनवर का कहना है कि 40 ट्रेलर राबीश गिराने की मांग की गई थी, जिस पर आयुक्त ने 35 ट्रेलर पर सहमति दी थी। जिसके बाद आयुक्त ने कहा कि 35 में से 17 टेलर ही गिरेगा। इसी बात का मैने विरोध किया। उसी बात पर वह तानाशाह की तरह बात करने लगे। तब मैंने उन्हें स्याही से पोत दिया। उन्होंने नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पहली बार नगर निगम बना और सभी कार्यों में इन्हें रिश्वत ही चाहिए। फिलहाल नगर आयुक्त का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप