गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बूंदी के बिलकेश्वर महादेव मंदिर में गए 11 पर्यटक बाढ़ मे फंसे, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

बूंदी.

जिले के बिलकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए गए पर्यटक पानी भरने के कारण वहां फंस गए। बताया जा रहा है के जब वे महादेव दर्शन के लिए गए थे तब सीढ़ियों पर पानी नहीं था लेकिन वापस लौटते समय लगातार हुई तेज बारिश के कारण मेज नदी ऊफान पर आ गई और मंदिर की सीढ़ियां पानी में डूब गईं। समय रहते लोगों ने गेंडोली थाना पुलिस को सूचना दी।

पानी का सैलाब बढ़ता देख पूरा मामला एसडीआरएफ के हवाले किया गया। जिस पर एक दर्जन से अधिक एसडीआरएफ के जवानों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद सभी को पानी से सुरक्षित निकाल लिया। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रिहाणा, ख्यावदा, गोलपुरा गांव के युवक नैनवा रोड पर त्रिवेणी संगम पर बिल्केश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद वापस घर लौटने लगे तो मेज नदी में ऊफान आ गया। नदी में लगातार पानी बढ़ने से 11 बच्चे ओर दो युवक मंदिर मे ही डटे रहे लेकिन पानी कम नहीं होने पर लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिस पर गेंडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। हिंडोली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 8 इंच बारिश हुई, जिसके चलते जिले की कई नदियां ऊफान पर हैं। यहां से निकलने वाली मेज नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके चलते खटकड़ पुलिया पर 1 से 2 फीट पानी आ जाने के चलते मार्ग पूरा बाधित हो गया। 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish