गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

टेलीकॉम कंपनी 10 करोड़ से ज्यादा की चोरी, अपराध शाखा ने दो इंजीनियर को बिहार से पकड़ा

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

इंदौर
 टेलीकॉम कंपनी आइडिया वोडाफोन में 10 करोड़ से ज्यादा की चोरी का मामला सामने आया है।अपराध शाखा ने दो इंजीनियर को बिहार से पकड़ लिया है।आरोपित प्रदेश के 115 स्थानों से 3जी 4जी नेटवर्क के उपकरण चुरा चुके है। पुलिस आतंकी और नक्सली गतिविधियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।चोरी सामान नेपाल और चाइना तक सप्लाई होता है।

पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता को कंपनी के जनरल मैनेजर अंबरीश तिवारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। कंपनी ने डिजायर नेटवर्क एंड सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अमरोली सायन रोड सूरत (गुजरात) को ठेका दिया था।कंपनी ने उप ठेकेदारों को काम का जिम्मा सौंपा गया।ठेकेदारों को नेटवर्क अपडेट करना था।

उन्होंने पुराने उपकरण (टावर,पैनल,केबल, ब्रॉडबैंड) हटाए और नए उपकरण लगा दिए लेकिन पुराने उपकरणों को गोदाम में जमा न करवाते हुए ट्रांसपोर्ट के माध्यम से प्रदेश से बाहर भिजवा दिए।तिवारी ने आयुक्त को बताया कि कंपनी का बिचौली मर्दाना में गोदाम है। सारे उपकरण गोदाम में ही जमा करवाने थे।

चोरी सामग्री 3जी और 4जी नेटवर्क से संबंधित 3 जी आरआरयू, एसएफपी, आरआरयू कनेक्टर,जंपर,फीडर केबल,6 के आइडी कैबिनेट है उसकी करीब 10 करोड़ से अधीक कीमत है। पुलिस ने गोपनीय जांच की और एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया की टीम ने शुक्रवार को दो आरोपित संजीव कुमार व सचिन को पटना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित इलेक्ट्रानिक इंजीनियर है। दिल्ली के उस्मान का नाम कबूला है।अधिकारी के मुताबिक चोरी उपकरणों से नेटवर्क स्थापित किया जा सकता है। इसलिए सभी बिंदूओं पर जांच व पूछताछ चल रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish