भारत के साथ संबंध बेहद अहम : पेंटागन

Share This Post

वाशिंगटन
 अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 23 अगस्त को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने  यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत के साथ संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक यात्रा होने वाली है और जब हमारे पास इस बारे में और जानकारी होगी, तो हम निश्चित रूप से साझा करेंगे।’’

राजनाथ सिंह और ऑस्टिन की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान वे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

सबरीना सिंह ने बैठक के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्री की किसी भी बैठक के बारे में पहले नहीं बताऊंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा की तरह उनकी बैठक का विवरण देंगे। मेरे पास आपको देने के लिए फिलहाल इससे अधिक जानकारी नहीं है।’’

पेंटागन की अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत मजबूत सैन्य संबंध हैं। सबरीना सिंह ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि (रक्षा) मंत्री (ऑस्टिन) हिंद-प्रशांत की अपनी एक यात्रा के दौरान भारत गए थे। जब हिंद-प्रशांत की बात आती है तो भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है और वह हमारा मार्गदर्शन करने वाली एनडीएस (राष्ट्रीय रक्षा रणनीति) के लिए भी अहम है। इस विभाग का ध्यान हिंद-प्रशांत और चीन से मिलने वाली बढ़ती चुनौतियों पर केंद्रित है और भारत ने इसमें एक बेहतरीन साझेदार के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। इसलिए, हमारे सैन्य संबंध मजबूत हैं।’’

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप