स्मार्ट मीटर परियोजना का विस्तार किया जाएगा – एसीएस ऊर्जा श्री श्रीवास्तव

Share This Post

भोपाल
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इंदौर में पोलोग्राउंड स्थित मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और बिंदुवार जानकारी ली। श्री श्रीवास्तव ने स्मार्ट मीटर परियोजना संबंधी संचार तंत्र, ऑटोमेटेड रीडिंग, मीटर डाटा मैनेजमेंट, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सुविधाओं में बढ़ोत्तरी में स्मार्ट मीटर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। अपर मुख्य सचिव ने अब तक पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर परियोजना के विभिन्न चरणों के कार्यों को सराहा और टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का विस्तार किया जाएगा।

श्री श्रीवास्तव ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लागू स्मार्ट मीटर परियोजना की सफलता और अब तक मिली सराहना, पुरस्कार इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली। मप्र की दो अन्य कंपनी मध्य क्षेत्र कंपनी भोपाल और पूर्व क्षेत्र कंपनी जबलपुर को इंदौर की स्मार्ट मीटर सीख से रूबरू कराया जाएगा। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि अब तक 7 लाख 17 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। श्री तोमर ने बताया कि दो शहर महू और खरगोन पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हैं, दो अन्य शहर कुछ दिनों बाद शत प्रतिशत स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे। हमारी टीम पूरे मनोयोग और समर्पण से शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटी हुई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप