कोरबा इलाके में सड़कों का तेजी से हो रहा निर्माण: मंत्री लखन लाल देवांगन

Share This Post

रायपुर,

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा इलाके में नई सड़कों का निर्माण एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत के साथ ही अन्य अधोसंरचना निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। कोरबा स्थित सर्वमंगला मंदिर मार्ग से कनकी मार्ग को जोड़ने वाली नई सड़क का निर्माण पूर्णता की ओर है।

इसी तरह सर्वमंगला मंदिर तिराहे से बरमपुर तक अधूरी सड़क का भी निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन की पहल पर कई अन्य सड़कों के जीर्णाेंद्धार की प्लानिंग की जा चुकी है। बरसात के बाद इन सड़कों के जीर्णाेंद्धार शुरू कराया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्री श्री देवांगन कोरबा शहर की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत को लेकर शुरू से ही प्रयासरत है। मंत्री श्री देवांगन इस संबंध में शासन स्तर पर प्रभावी पहल करने के साथ ही जिला प्रशासन को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे हैं।  

मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर को मेजर ध्यानचंद चौक रूमगरा से बालको तक की सड़क की मरम्मत का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा है कि यह कोरबा की महत्वपूर्ण सड़क है। उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का दिन भर दबाव रहता है। इससे सड़क की स्थिति बेहद खराब होे गई है। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस सड़क का मरम्मत कराया जाना बेहद जरूरी है।
 
यहां यह उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर में निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए अब तक 200 करोड़ से अधिक की राशि की   स्वीकृति मिल चुकी है, इसमें प्रमुख तौर पर अडंरब्रिज, इंडोर स्टेडियम, स्वामिंग पुल आदि के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जबकि अन्य मदों से 50 करोड़ से ज्यादा की लागत से सड़क, सीसी रोड, नाली निर्माण कार्याें मंजूर हुए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप