गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-झुंझुनू के जिला परिवहन कार्यालय में लगी आग, रिकॉर्ड रूम की हजारों फाइलें जलीं

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

झुंझुनू.

झुंझुनू जिला परिवहन कार्यालय में कल देर रात आग लगने से विभाग के दो-तीन कमरों में रखी हुई फाइलें जलकर खाक हो गईं। जिला परिवहन अधिकारी मक्खनलाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात सवा एक बजे के लगभग हुई, इसमें मुख्य बिल्डिंग के दो-तीन कक्षों में आग लग गई। आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कार्मिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

वहीं, जिला परिवहन अधिकारी जांगिड़ जानकारी देते हुए बताया कि इन कक्षों को रिकॉर्ड रूम के रूप में काम में लिया जा रहा था। इसमें 30-40 हजार फाइलें हो सकती हैं, जिनमें से आधी जलकर नष्ट हो गईं। इन कमरों के पास खड़ी जिला परिवहन अधिकारी की गाड़ी का एक शीशा भी चटखकर टूट गया। जली हुई फाइलों के ढेर से सुबह तक भी गर्मी महसूस की जा रही थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish