गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बरसात की शाम का परफेक्ट साथी: चना दाल पकौड़े

Head Lines ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2025

चन पक बरस

बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों का चटपटा खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप भी शाम के वक्त स्नेक्स में कुछ चटपटा बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कम समय में तैयार कर सकते हैं.

टेस्टी चने दाल के पकोड़े
चना दाल पकोड़े खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने गए हैं. आइए जानते हैं उस खास डिश के बारे में.  बरसात के मौसम में अगर शाम के वक्त चने दाल के पकोड़े खाने को मिल जाए, तो मजा आ जाता है. अगर आप भी चने दाल पकोड़े बनाना चाहते हैं, तो यह खास रेसिपी फॉलो कर सकते हैं.

चना दाल पकोड़े के लिए सामग्री
चने दाल के पकोड़े बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. जैसे 1 कप चना दाल भीगा हुआ, 1/2 कप प्याज बारीक कटा हुआ, 2 हरी मिर्च, 1/4 कप हरा धनिया,  1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हींग, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार और तेल. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप आसानी से चना दाल पकौड़ा बना सकते हैं.

चना दाल पकोड़ा बनाने का तरीका
चना दाल पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई दाल को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा ना हो, इसके बाद आप दाल के पेस्ट में बारीक कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार कर ले.

छोटी-छोटी बोल बनाकर तेल लें
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसमें पेस्ट से छोटी-छोटी बोल बनाकर तेल में डाल दें, फिर इन पकोड़े को अच्छी तरह तल लें. जब पकोड़ा सुनहरा होने लगे, तो इसे एक प्लेट में निकालकर दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

पसंद के हिसाब से सब्जियां मिलाएं
आप अगर चाहे तो इन पकोड़े में अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियां मिला सकते हैं या फिर अपनी पसंद के हिसाब से मसाले डाल सकते हैं. पकोड़े को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उसमें बेसन भी मिला सकते हैं. आप इन पकोड़े को मेहमानों के लिए भी बना कर तैयार कर सकते हैं.

संबंधित खबरें

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish