जसप्रीत बुमराह को आधुनिक युग का महान गेंदबाज मानते हैं, वसीम अकरम ने खुद से तुलना पर किया बयान

Share This Post

मर दब रत

नई दिल्ली
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है। उन्होंने भारतीय गेंदबाज को मॉडर्न डे ग्रेट बताते हुए उनके वर्कलोड को सफलता से मैनेज करने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट की भी खास तौर पर तारीफ की है। हंसना मना है शो पर अकरम ने कहा कि बुमराह वर्ल्ड-क्लास बोलर हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार रहे पाकिस्तानी लीजेंड ने बुमराह को लेकर कहा, 'उनका ऐक्शन बहुत ही अलग हटकर है। उनके पास गति है और जिस तरह से भारत उन्हें मैनेज कर रहा है, वो अविश्वसनीय है। इसका पूरा श्रेय मैनेजमेंट और उनके माइंडसेट को है।'

वसीम अकरम से जब यह पूछा गया कि क्या बुमराह ऑल-टाइम ग्रेट हैं तब उनका जवाब था, 'किसी को अलग-अलग दौर की तुलना नहीं करनी चाहिए। वह दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज हैं, मैं बाएं हाथ का गेंदबाज था। मैंने सोशल मीडिया पर बहस देखी हैं लेकिन उनकी न तो वह परवाह करते हैं और न ही मैं करता हूं। वह आधुनिक दौर के महान हैं। मैंने अपने समय में अपना योगदान दिया, लेकिन वह बहुत ही प्रभावशाली हैं।'

आज के दौर के क्रिकेट में आए बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को विकेट मिलने के अवसर ज्यादा हैं क्योंकि बैटर हर वक्त शॉट खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, '90 के दशक में टी20 नहीं था। वनडे में बल्लेबाज अकसर खराब गेंदों को छोड़ दिया करते थे लेकिन अब तो टेस्ट में अच्छी गेंदों तक पर शॉट लग रहे हैं। इन दिनों गेंदबाजों पर दबाव बहुत है। जसप्रीत के पास विकेट लेने के अवसर ज्यादा हैं क्यों बल्लेबाज की नजर हमेशा शॉट पर रहती है। गेंदबाज के तौर पर हम उस आक्रामकता का आनंद लेते हैं।'

टेस्ट क्रिकेट को कुछ टीमों के लिए 5 दिन के बजाय 4 दिन तक का करने यानी टू-टियर सिस्टम के प्रस्ताव को लेकर उन्होंने अपनी असहमति जताई। उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश उनके बीच खेलेंगे तो उनमें सुधार कैसे होगा। मैं टू-टियर सिस्टम से सहमत नहीं हूं। टेस्ट क्रिकेट में गुणवत्ता वाली टीमों की जरूरत होती है। एसोसिएट टीमों को अपने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किए बिना टेस्ट खेलने देने का कोई मतलब नहीं है।'

 

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप