गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आज और कल बैंक रहेंगे बंद, लेन-देन पर पड़ सकता है असर – RBI ने जारी की लिस्ट

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2025

रह आज और

नई दिल्ली

आज 27 अगस्त को देशभर के कई राज्यों और शहरों में बैंक के दरवाजे ग्राहकों के लिए बंद हैं. वजह है गणेश चतुर्थी का पर्व, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में अगर आप आज किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाने का विचार कर रहे थे, तो सावधान रहिए, हो सकता है आपके शहर में बैंक बंद हो.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने न सिर्फ 27 अगस्त बल्कि 28 अगस्त को भी छुट्टी घोषित की है. यानी दो दिन तक कई इलाकों में वित्तीय कामकाज पूरी तरह ठप रहने वाले हैं.

इसके साथ ही गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इक्विटी, डेरिवेटिव और प्रतिभूति उधार और ऋण (SLB) सहित सभी क्षेत्रों में कारोबार दिन भर के लिए स्थगित रहा.

28 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 28 अगस्त को दो वजहों से बैंकिंग सेवाओं पर ताले लटकेंगे.

    गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन – गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
    नुआखाई त्योहार – पश्चिमी ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बैंक नहीं खुलेंगे.

सिर्फ बैंक ही नहीं, शेयर बाजार भी इस दिन बंद रहेगा.

27 अगस्त को कहां-कहां बंद हैं बैंक?
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज 27 अगस्त को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी है. यानी इन राज्यों के ग्राहकों को आज जरूरी काम निपटाने के लिए इंतजार करना होगा.

नुआखाई क्या है?
नुआखाई पश्चिमी ओडिशा का प्रमुख कृषि त्योहार है. इसे नए धान और फसल के स्वागत के रूप में मनाया जाता है. इस दिन किसान अपने खेत से पहली उपज घर लाकर देवी-देवताओं को अर्पित करते हैं और परिवार संग प्रसाद ग्रहण करते हैं.

सावधानी जरूरी
लगातार दो दिन छुट्टी रहने से एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीनों पर दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आपके पास कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो छुट्टी की लिस्ट देखकर ही अपना प्लान तय करें.

संबंधित खबरें

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish