शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस समारोह में धर्म विशेष के छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, हिरासत में लिया

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

विदिशा
जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है।

कार्यक्रम में बनी विवाद की स्थिति
भाजपा नेता संजय भंडारी ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान एक धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई।

नारे लगाने वाले छात्र को हिरासत में लिया
जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *