शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका! राजस्थान पुलिस में 167

शिक्षा ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2025

भर बल पद

जयपुर

राजस्थान पुलिस विभाग ने खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए बड़ा अवसर प्रदान किया है, इसके तहत पुलिस मुख्यालय जयपुर ने उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा के तहत 167 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस भर्ती से राज्य के उन खिलाड़ियों को पुलिस बल का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका मिलेगा, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया है।

भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिपिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड (RISL) द्वारा संचालित ई-मित्र कियोस्क और जनसुविधा केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक विवरण जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर 4 सितम्बर 2025 को जारी अधिसूचना और स्थाई आदेश में प्राप्त कर सकते हैं।

खेल कोटा भर्ती की इस पहल से राजस्थान के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए यह न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि पुलिस सेवा के माध्यम से समाज और राज्य की सेवा का भी अवसर है। इस भर्ती के जरिए सरकार का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ना है। इससे खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों के साथ-साथ सम्मानजनक करियर भी मिलेगा।

संबंधित खबरें

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish