गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सरकारी छुट्टी की खुशखबरी! 17 सितंबर को बंद रहेंगे

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 15 September 2025

बर रह पर

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने आगामी छुट्टियों को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार इस साल 17 सितंबर बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय बंद रहेंगे। यह छुट्टी सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए मान्य होगी।

जिउतिया पर नहीं मिलेगी छुट्टी
हर साल जिउतिया व्रत के लिए महिला शिक्षिकाओं को विशेष अवकाश दिया जाता है। यह व्रत इस साल 14 सितंबर को पड़ रहा है। हालाँकि चूंकि 14 सितंबर को रविवार है इसलिए इस दिन स्कूल वैसे ही बंद रहेंगे और महिला शिक्षिकाओं को अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। यह व्रत संतान की लंबी उम्र और कल्याण के लिए निर्जला रहकर किया जाता है।

विश्वकर्मा पूजा की तैयारी शुरू
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कल-कारखाने और प्रतिष्ठान बंद रहते हैं। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्नाव-सफीपुर मार्ग पर स्थित कब्बाखेड़ा के विश्वकर्मा मंदिर में भी पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां हर साल इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें स्कूली बच्चे भी भाग लेते हैं। 17 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

 

संबंधित खबरें

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish